• Tue. Feb 4th, 2025

उत्कृष्ट सेवा के लिए 68 वां मंडल स्तर रेल सप्ताह पुरस्कार 2023 में मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने कर्मचारियों को किये पुरस्कृत.

ByAryabhatta news

Jan 19, 2024

दानापुर : दानापुर मुख्यालय स्थित ‘अधिकारी क्लब‘ में ‘‘68 वां रेल सप्ताह‘‘ का आयोजन किया गया । इसका उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी एवं शालिनी चौधरी, अध्यक्षा, दानापुर महिला कल्याण संगठन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जयंत कुमार चौधरी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि आज से लगभग 170 साल पहले 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से थाने के बीच शुरू हुई एक छोटी सी यात्रा आज विश्व के विशालतम संगठनों में शुमार भारतीय रेल के रूप में हमारे सामने है। हम रेल सप्ताह समारोह के माध्यम से उसे यादगार क्षण तथा इस गौरवशाली विकास यात्रा को याद करते हैं। हमें गर्व है कि हम सब समृद्ध परंपरा की वर्तमान कड़ी है।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम रेल के प्रति आपकी निष्ठा अनुकरणीय कर्तव्य पालन एवं प्रशंसनीय कार्यों को ध्यान में रखकर आपके उत्साहवर्धन हेतु मंडल स्तर पर आपको पुरुस्कृत करने का यह एक सद्प्रयास है। देश के नव निर्माण में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। दानापुर मंडल भारतीय रेल का महत्वपूर्ण मंडल है जो अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए है। दानापुर मंडल अटूट प्रतिबद्धता के साथ समेकित प्रयास से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधा पूर्ण यात्रा हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इस प्रयास में आप सभी का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि छः अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भारतीय रेल के स्टेशनों के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए ” अमृत भारत स्टेशन योजना ” के तहत देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई। जिसमें दानापुर मंडल के 13 स्टेशनों को भी शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों को पुनर्विकास कर विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।

इनका पुनर्विकास स्थानीय, संस्कृति एवं विरासत को ध्यान में रखकर किया जा रहा है इन 13 स्टेशनों की लागत खर्च लगभग 295 करोड रुपए हैं। स्वदेश में निर्मित विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेल की पहचान बन रही है । हमें गर्व है कि पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्व मध्य रेल को पटना से हावड़ा एवं पटना से रांची के लिए एक-एक वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी गई है । जिसका संचालन दानापुर मंडल द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि 68 वाँ रेल सप्ताह के मौके पर मुख्यालय स्तर पर दानापुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों के विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए 68 वां रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक महोदय द्वारा 10 शील्ड प्रदान किए गए यह इस मंडल के लिए गर्व की बात है।


उपरोक्त उपलब्धियां के अलावा आज दानापुर मंडल के 81 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि शेष कर्मियों के कार्य तथा योगदान किसी प्रकार कम है। सच तो यह है कि आप सबने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक, आधार राज राय सहित सभी शाखा अधिकारी एवं ई.सी.आर .के .यू.के महासचिव एस.एन.पी. श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार,वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने किया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *